सुरक्षाबलों की संयुक्‍त छापेमारी के दौरान AK-47 का कारतूस व हथियार छोड़ भागे नक्सली

0 minutes, 1 second Read

GAYA DESK – गया पुलिस, सीआरपीएफ एवं एसटीएफ की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर जिले के रौशनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत विकोपुर गांव के पहाड़ी क्षेत्र में छापेमारी की. छापामारी दल ने वहां सर्च ऑपरेशन शुरू कि‍या. पुलिस की कार्रवाई के बाद नक्सली भाग खड़े हुए, लेकिन उस क्षेत्र में नक्सलियों के छुपाकर रखे गए हथियार वहीं छूट गए. जिसमें देसी पिस्टल एक पीस, पिस्टल की मैंगजीन दो पीस, पिस्टल राउंड 5 पीस, एके-47 के कारतूस 185, काला पैंट, मैगजीन पाउच, सिविल बेल्ट, साबुन सहित सामान बरामद किया गया.

इस आशय की जानकारी गया के वरीय पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने दी. उन्होंने बताया कि नक्सली की गतिविधि होने की सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर पुलिस ने टीम बनाकर कार्रवाई शुरु की तो नक्सली हथियार छोड़ भाग निकले. सूचना यह भी मिली थी कि इस क्षेत्र में नक्सली बड़े विध्वंसकारी एवं हिंसात्मक कार्रवाई को अंजाम देने वाले हैं लेकिन उनकी मुस्तैदी के कारण नक्सलियों को भागना पड़ गया.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *