टूटकर गिरे विद्युत तार की चपेट में आने से 08 वर्षीय बच्ची की मौत के बाद मातम

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK – छपरा शहर में विद्युत विभाग की लापरवाही से 8 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई. घटना के संबंध में बताया जाता है कि वह बच्ची घर के समीप स्थित विद्युत पोल के समीप खेल रही थी. तभी टूट कर गिरे विद्युत तार की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई. मृत बच्ची रिविलगंज थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव निवासी शत्रुघ्न चौधरी की 8 वर्षीय पुत्री स्नेहा कुमारी बताई गई है.

घटना के संबंध में बताया जाता है कि वह घर के समीप लगे विद्युत पोल के पास खेल रही थी. तभी टूट कर गिरे विद्युत तार की चपेट में आ गई. जिसके कारण उसकी मौत मौके पर हो गई. जिसके बाद परिवार वालों में रोना पीटना लग गया. वही सूचना के बाद रिविलगंज थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिजनों को सुपुर्द किया गया है.

इस संबंध में मृत बच्ची के पिता शत्रुघ्न चौधरी ने बताया कि विद्युत पोल पर जर्जर तार लगे होने के कारण तार टूट कर जमीन पर गिरा था और अज्ञानता वश बच्ची पोल के समीप खेलते खेलते टूटे विद्युत तार की चपेट में आ गई. जिसके कारण उसकी मौत हुई है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *