छपरा के युवक की आरा में ट्रैक्टर पलटने से मौत ; भाई की बची जान

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले के भेल्दी थाना क्षेत्र निवासी एक युवक की ट्रैक्टर पलटने से आरा जिला में घटना स्थल पर ही मौत हो गई. जबकि उसका भाई जाम लगने के कारण पैदल उतर कर आने के कारण बच गया. मृतक की पहचान भेल्दी थाना क्षेत्र के सिरसा बल्ली निवासी स्वर्गीय अखिलेश राय के 17 वर्षीय पुत्र धीरज कुमार के रूप में हुई. जो कि ट्रैक्टर चलाता था. धीरज अपने भाई के साथ ट्रैक्टर से बालू लेकर वापस आ रहा था. तभी आरा जिला के बड़हरा थाना क्षेत्र के बबुरा गांव के समीप सड़क किनारे ठोकर और ट्रैक्टर का डाला टूट गया और अचानक ट्रैक्टर पलट गया.

जिसमें दबने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. मौत की सूचना मिलने के बाद बड़हरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया. शव जैसे ही घर पहुंचा परिजनों में कोहराम मच गया. घटना की सूचना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है. धीरज तीन भाइयों में सबसे छोटा था वह काफी होनहार युवक था. मौत के बाद माता सीमा कुअर भाई सोनू कुमार उमेश कुमार चाचा महेश राय कुंजन राय समेत अन्य परिजनों का रो रो कर हाल बेहाल है.

7 वर्ष पहले सड़क हादसे में पिता की मौत हुई थी

मॉ सीमा कुंअर के आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे। बेटे के मौत के सदमे से बार बार बेहोश हो जा रही थी. धीरज के पिता अखिलेश राय के सड़क दुर्घटना में 7 वर्ष पहले 2016 में मौत हुई थी. अभी परिवार उस सदमे से उबड़ा नही था की इस घटना में परिवार पर नई विपत्ति ला दी।पिता के नही होने के कारण धीरज कुमार ट्रैक्टर चला कर जीविका चलाता था.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *