रास्ते के विवाद को लेकर हुई चाकूबाजी में तीन जख्मी, एक पीएमसीएच रेफर

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले के कोपा थाना अंतर्गत साधपुर बल्ली गांव में रास्ते के विवाद को लेकर हुई चाकूबाजी में 3 लोग जख्मी हो गए. जिनमें एक युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर चिकित्सा के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया है. जख्मी तीनों पिता पुत्र बताये जा रहे हैं. जिनमें कोपा थाना क्षेत्र के साधपुर बल्ली गांव निवासी बीरबल पंडित एवं उनके दो पुत्र राजरूप पंडित एवं दरोगा पंडित शामिल है.

तीनो जख्मी को उपचार के लिए छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां राजरूप पंडित की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है. वहीं अन्य जख्मी का उपचार छपरा सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना के संबंध में जख्मी दरोगा पंडित ने बताया कि उनके पड़ोसी के घर का रास्ता नहर में चला गया जिसके कारण वह उनके जमीन में रास्ता जबरदस्ती निकालना चाह रहा है.

जिसको लेकर 8-10 की संख्या में लोगों ने अचानक उनके ऊपर हमला बोल दिया. उस दौरान चार युवक चाकू लिए हुए थे. उनके द्वारा उनपर अचानक हमला कर भाई को चाकू से घोंपना शुरू किया गया. पेट में चाकू लगने से उनका भाई राजरूप पंडित गंभीर रूप से जख्मी हो गया जिसे पटना रेफर किया गया है. इस मामले में समाचार प्रेषण तक कोई बयान दर्ज नहीं हो सका है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *