दरभंगा के एक वृद्ध की छपरा में संदेहास्पद मौत ; बांसवाड़ी से शव बरामद

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK- छपरा शहर के मुफस्सिल थाना अंतर्गत करिंगा गांव से एक वृद्ध का शव बरामद किया गया. जिसके बाद लोगों के द्वारा की सूचना मुफस्सिल थाना पुलिस को दी गई. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया. मृतक के पॉकेट से मिले आधार कार्ड एवं छोटा मोबाइल से उसकी पहचान दरभंगा जिले के झगड़ुआ जमालपुर निवासी स्वर्गीय इब्राहिम के 74 वर्षीय पुत्र मोहम्मद अब्दुल मन्नान के रूप में की गई. पहचान के बाद इस घटना की सूचना थाना पुलिस के द्वारा उसके घरवालों को दी गई. सूचना के बाद उसके परिजन छपरा सदर अस्पताल पहुंचे, जहां रोना-पीटना लग गया.

उस दौरान मृतक के परिजनों ने बताया कि उनके परिवार के लोग लुधियाना में काम करते हैं. जिसको लेकर वह वह लुधियाना गये थे. वहां से वह शहीद एक्सप्रेस ट्रेन से दरभंगा आ रहे थे. बीते दिन शाम तक उनसे बात हुई थी. लेकिन उसके बाद उनसे बात नहीं है. आज सुबह में फोन पर सूचना मिली कि वह छपरा जंक्शन के पश्चिमी 51 नंबर रेलवे ढाला से ढाई सौ दूर बांसवाड़ी में मृत पड़े हुए हैं. जिसके बाद वे लोग छपरा पहुंचे इस मामले में परिजनों ने आशंका जताई है कि उन्हें नशा खुरानो के द्वारा नशा खिलाया गया होगा.

जिससे वह नशे की हालत में करिंगा गांव स्थित बांसवाड़ी में पहुंचे और वहां उनकी मौत हुई है. वैसे स्थानीय लोगों की माने तो बसवारी में जाने के बाद वह कांपते-कांपते गिर पड़े और अचानक उनकी मौत हो गई. जिसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराने के बाद उसे परिजनों को सुपुर्द कर दिया.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *