अलग-अलग सड़क हादसों में एक बच्चा समेत दो की मौत

0 minutes, 2 seconds Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में एक बच्चा समेत दो की मौत मौके पर हो गई. पहली घटना छपरा शहर के भगवान बाजार थाना अंतर्गत पी एन सिंह कॉलेज के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार एक बच्चे की मौत हो गई. मृत बच्चा शहर के भगवान बाजार थाना अंतर्गत अजायबगंज मोहल्ला निवासी मोहम्मद मेराज अंसारी का 10 वर्षीय पुत्र आसिफ अंसारी बताया गया है.

 

गंभीर रूप से घायल बच्चे को राहगीरों के द्वारा छपरा सदर अस्पताल पहुंचाया गया या,.जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक के द्वारा उसे मृत घोषित किया गया. जिसके बाद उस बच्चे की पहचान की गई. पहचान होते ही घर वालों में रोना पीटना लग गया. वहीं छपरा सदर अस्पताल में मौजूद भगवान का थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है.

वहीं दूसरी घटना जिले छपरा-मुजफ्फरपुर एनएच 722 पर भेल्दी चौक के समीप अज्ञात वाहन के धक्के से शादी से लौट रहे एक बाइक चालक की मौत मौके पर हो गई. मृतक की पहचान भेल्दी थाना क्षेत्र के फिरोजपुर निवासी 30 वर्षीय गौतम मांझी के रूप में हुई. मिली जानकारी के अनुसार भेल्दी थाने के फिरोजपुर गांव के गौतम मांझी रसूलपुर से अपने भगिनी की शादी से अपने घर लौट रहा था.

वह जैसे ही भेल्दी चौक पर पहुंचा कि अनियंत्रित वाहन ने जोरदार ठोकर मार दी, जिससे उसकी मौत मौके पर ही हो गई. गौतम मांझी की मौत के बाद पत्नी मान्ति देवी, मां धनपतिया कुंवर, पुत्री सुनिता कुमारी, भाभी लीलावती देवी, भतीजा चंदन कुमार का रो-रोकर बुरा हाल है. इस मामले में मृतक के भाई रामायण मांझी ने भेल्दी थाने में अज्ञात वाहन के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज कराई है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *