चाकूबाजी की अलग-अलग घटनाओं में दादी-पोती समेत चार जख्मी

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई चाकूबाजी की घटना में दादी-पोती समेत चार लोग जख्मी हो गए. पहली घटना छपरा शहर के मुफस्सिल थाना अंतर्गत साढा मोहल्ला की है, जहां स्वर्गीय जवाहर राय की पत्नी चनपटिया देवी उनका पुत्र अजय राय एवं पोती नेहा कुमारी जख्मी हुए हैं. किसी बात को लेकर हुए मारपीट में दादी-पोती को चाकू मारकर जख्मी कर दिया गया.

वहीं नेहा के पिता के साथ मारपीट कर उसे जख्मी किया गया है. तीनों जख्मी को छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है. वहीं दूसरी घटना जिले के एकमा थाना अंतर्गत पचुआ गांव की है. जहां हुई मारपीट के बाद एक युवक को चाकू घोंप कर जख्मी कर दिया गया. चाकू उसके पीठ पर लगी है.

जख्मी युवक एकमा थाना क्षेत्र के पचुआ गांव निवासी हेमीशंकर यादव का पुत्र विकास कुमार यादव बताया गया है, जिसका उपचार छपरा सदर अस्पताल में चल रहा है. समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी की प्रक्रिया चल रही थी. वहीं सूचना के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *