5वीं बिहार स्टेट कराटे चैंपियनशिप के लिए सारण की टीम रवाना ; 13-14 मई को पटना में होनी है प्रतियोगिता

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK- पटना में आयोजित 5वीं बिहार स्टेट कराटे चैंपियनशिप में शामिल होने के लिए सारण जिले की 11 सदस्यीय टीम का चयन ट्रायल के माध्यम से किया गया. चयनित टीम सेंसई अनिल कार्की के नेतृत्व में शनिवार को पटना के लिए रवाना हो गई. टीम में आकृति राज सिंह, आर्यण राज सिंह, रिशु राज, आस्था कुमारी, रिम्मी कुमारी, शुभम कुमार, प्रकाश कुमार, पियूष कुमार, कृष्णा, रीना कुमारी शामिल है.

सारण की टीम कराटे की दोनों स्पर्धा कुमिते एवं काता में सारण जिले का नेतृत्व करेगी. बताते चलें कि प्रतियोगिता का आयोजन 13-14 मई को पटना सिटि के हितैषी पुस्तकालय परिसर में होना है. प्रतियोगिता में बिहार के लगभग 18 जिलों के 200 से ज्यादा खिलाड़ी भाग ले रहे हैं.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *