तन्वी मिश्रा ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में 97% अंक हासिल कर किया जिले का नाम रौशन

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  छपरा शहर के भगवान बाजार थाना अंतर्गत ओझा टोली मोहल्ला निवासी तन्वी मिश्रा ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में 97% अंक हासिल कर माता-पिता व गुरूजनों के साथ जिले का भी नाम रौशन किया है. वह ओझाटोली मोहल्ला निवासी तारकेश्वर नाथ मिश्रा एवं जूली मिश्रा पुत्री है. जैसे ही तन्वी के 97% मार्क्स प्राप्त करने की सूचना मिली, घर परिवार सहित विद्यालय में भी खुशी की लहर दौड़ गई.

वही परिवार वालों ने उसे मिठाई खिलाकर उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है. वह विद्यालय के दूसरे सत्र से ही नियमित रूप से अध्ययन कर रही थी. वह विद्यालय से जुड़े हर एक छोटे-बड़े प्रतियोगिता में नियमित रूप से बढ़-चढ़ कर योगदान देती थी. तन्वी ने परिश्रम के आगे कभी हार नही मानी और आज उसी का परिणाम है कि वह जिला स्तर पर उच्च श्रेणी के अंक प्राप्त कर सभी को गौरवान्वित कर रही है.

इस खुशी के मौके पर रिविलगंज प्रखंड प्रमुख सह विद्यालय निदेशक महोदय डॉ राहुल राज ने तन्वी मिश्रा और अन्य सभी उतीर्ण विद्यार्थियों को मेंडल, प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया और उसका उत्साहवर्धन किया.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *