शराब माफिया से सांठगांठ में एकमा थानाध्यक्ष नपे ; नगर थानाध्यक्ष होंगे एकमा थानाध्यक्ष तो सोनपुर थाना अध्यक्ष को मिली नगर थाना की कमान

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – सारण एसपी डॉ गौरव मंगला के द्वारा एकमा थानाध्यक्ष को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. वहीं एकमा थाना की कमान नगर थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा को सौंपी गई है तथा सोनपुर थाना अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह को नगर थाना अध्यक्ष बनाया गया है. इस बात की जानकारी देते हुए एसपी ने बताया कि एकमा थानाध्यक्ष देव कुमार तिवारी का एक ऑडियो वायरल हुआ था.

 

जिसमें उनके द्वारा एक चालक के मोबाइल से फोन पर शराब माफिया से पैसे की डिमांड की जा रही है. उस ऑडियो के बारे में उनके द्वारा जांच उपरांत प्रथम दृष्टया उसे सही पाया गया और थानाध्यक्ष को उनके द्वारा निलंबित कर दिया गया. वहीं नगर थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा को एकमा थाना का अध्यक्ष बनाया गया है.

जबकि सोनपुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह को नगर थाना अध्यक्ष बनाया गया है. एसपी ने बताया कि छपरा पुलिस लाइन में पदस्थापित राजनंदन को सोनपुर थाना अध्यक्ष बनाया गया है. यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *