अखिल भारतीय रौनियार महासभा केन्द्रीय टीम का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न ; वैश्य व्यापार न्यूज चैनल रिपोर्टर धीरज गुप्ता को राष्ट्रीय टीम में जगह नहीं देने पर मायूशी

0 minutes, 1 second Read

GAYA DESK – अखिल भारतीय रौनियार महासभा का पटना के गर्दनीबाग मे हुए आयोजन और चुनाव के उपरांत आज उसका शपथ ग्रहण समारोह रांची के हटिया में हुआ. कार्यक्रम कि अध्यक्षता श्रवण प्रसाद ने की. वही इस कार्यक्रम का शुभारंभ झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय भाजपा के टीम में अहम भूमिका निभाने वाले वैश्य समाज को एकजुट करने वाले रधुवर दास, संयोजक राजू गुप्ता, संगठन मंत्री मुन्ना गुप्ता ने दीप प्रवज्लित कर किया. जिसके बाद सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को संयोजक राजू गुप्ता ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई.

 

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने समारोह में उपस्थित अखिल भारतीय रौनियार वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रवण प्रसाद गुप्ता, अखिल भारतीय रौनियार महासभा के राष्ट्रीय संयोजक समाज के प्रति समर्पित गुप्ता को हृदय से आभार व्यक्त किया. पूर्व मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि रौनियार समाज को और मजबूती पर ध्यान देनी की जरुरी है. मानव सेवा को आगे भी जारी रखने की और परिवारवाद खत्म करने कि पूर्व मुख्यमंत्री ने आह्वान किया. उन्होंने कहा कि रुढी वादी प्रथा को भूलना होगा.

वही राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रवण कुमार ने कहा कि अखिल भारतीय रौनियार वैश्य का 102 वर्ष हो गया है, जो आज तक नही हुआ है उसे एक साल में पूरा किया जाएगा. वहीं समाज के सम्प्रति वैश्य व्यापार न्यूज चैनल रिपोर्टर धीरज गुप्ता को राष्ट्रीय टीम में श्रवण कुमार ने जगह नही दी लेकिन परिवार वाद चलाने वाले पूर्व झारखंड युवा अध्यक्ष को केन्द्रीय टीम में शामिल कर लिया. अब हमेशा काम करने वाले धीरज को जगह क्यों नहीं यह सवाल पूछ रही है.

राष्ट्रीय रौनियार समाज. इस मौके पर उपाध्यक्ष गोपाल रौनियार, वीरेंद्र गुप्ता, किरण गुप्ता, अनीता गुप्ता, महासचिव विशाल आनंद, संगठन मंत्री एवं समाजसेवी मुन्ना कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष रविकांत गुप्ता, संयुक्त मंत्री मुकेश गुप्ता, अजय गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, आशा गुप्ता, अंजू गुप्ता ने पदभार ग्रहण किया. समारोह में भगवान प्रसाद गुप्ता, रमाशंकर गुप्ता, कामेश्वर गुप्ता, गणपत गुप्ता, मनीषा गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता, दिल्ली से दिनेश गुप्ता, रामेश्वर गुप्ता, रामकिशोर गुप्ता, रमेश चंद्र गुप्ता, बैजनाथ गुप्ता, संतोष गुप्ता, राम नारायण गुप्ता, मिथिलेश गुप्ता, राजेंद्र, अनीता गुप्ता, शंकर गुप्ता, विकास गुप्ता, श्रीकांत गुप्ता और व्यापार एवं मीडिया रिपोर्टर धीरज गुप्ता आदि शामिल थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *