अपराध को कारित करने निकले दो अपराधियों को हथियार के साथ पुलिस ने दबोचा

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – सारण जिला के पहलेजा ओपी क्षेत्र में किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने निकले दो अपराधियों को पुलिस ने दबोच लिया है. जिनके पास से पुलिस ने 01 देसदर कट्टा, 01 जिंदा कारतूस, 01 स्कार्पियों एवं 02 चाकू बरामद किया है. इस बात की जानकारी देते हुए सारण एसपी डॉ गौरव मंगला ने बताया कि पहलेजा ओपी अध्यक्ष को गुप्त सुचना प्राप्त हुई कि स्कार्पियों सवार कुछ अपराधी हथियार से लैस होकर सोनपुर थानाक्षेत्र में लूट की योजना बना रहे हैं.

उन्त सूचना पर छापामारी के क्रम में दो अपराधियों को पुलिस ने दबोच लिया है. जिनके पास से पुलिस ने 01 देसी कट्टा, 01 जिंदा कारतूस, 01 स्कार्पियों एवं 02 चाकू बरामद किया है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में पटना जिला के फतुहा थाना अंतर्गत गौरीपुन्दा गांव निवासी संतोष कुमार पाण्डेय, पटना के सचिवालय थाना क्षेत्र के गुमटी न-01 निवासी मो देनी शामिल हैं. इस संबंध में सोनपुर थाना कांड संख्या-275 / 23 दर्ज कर गिरफ्तार दोनों अपराधियों से पूछताछ की जा रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *