खेत में काम करने गए युवक की पैर फिसलने के कारण डूबने से मौत

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – छपरा जिले के दरियापुर थाना अंतर्गत चंवर स्थित खेत की तरफ काम करने गए एक युवक की पैर फिसलने के कारण गहरे पानी में चले जाने के कारण डूब कर मौत हो गई. हालांकि उसे पानी से निकालकर आनन-फानन में स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां उसकी मौत हुई है. मृत युवक दरियापुर थाना क्षेत्र के राममचक गांव निवासी शिवनाथ राय का 21 वर्षीय पुत्र पंकज कुमार बताया गया है.

सूचना के बाद मौके पर पहुंची दरियापुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है. वही इस घटना के बाद परिवार वालों में कोहराम मचा हुआ है. घटना बीती रात की बताई गई है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार वह बीते शाम खेत से घर की तरफ से लौट रहा था. उसी बीच पैर फिसलने के कारण गहरे पानी में जाने से हादसा हुआ और स्थानीय लोग उसे निकाल कर आनन फानन में उसे स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां मौत हुई है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *