हलचल विशेष : छपरा में 3 महीने में होमगार्ड के 6 जवानों की ह-त्या ; जिम्मेवार कौन ?

0 minutes, 5 seconds Read

CHHAPRA DESK – एक तरफ सारण पुलिस जहां शराबबंदी और बालू बंदी में लगी हुई है वही अपराधी बेलगाम होते जा रहे हैं. सारण में अपराधियों का दुस्साहस इस कदर बढ़ गया है कि दिनदहाड़े हत्या, लूट व डकैती की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. वैसे तो उक्त अवधि में अपराधियों ने दर्जनो हत्या, लूट और डकैती की वारदात को अंजाम दिया है लेकिन 3 महीने में 6 होमगार्ड जवानों की हत्या पुलिस के लिए चुनौती से कम नहीं है. हलचल न्यूज 24 शहीद हुए सभी छह जवानों के प्रति अपनी संवेदना रखता है. आइए नजर डालते हैं 6 जवानों की ह-त्या पर :-

13 जनवरी : छपरा-आरा पुल पर बालू माफिया ने ड्यूटी पर लगे होमगार्ड जवान को ट्रक से रौंदा

छपरा-आरा पुल पर बालू माफियाओं ने डोरीगंज में पदस्थापित मढौरा थाना क्षेत्र के मोथहा रामपुर गांव निवासी स्वर्गीय सभापति गिरी के 55 वर्षीय पुत्र बिहारी गिरी (BHG-3304) पर ट्रक चढा दिया. जिसके बाद आननफानन में उन्हें छपरा सदर अस्पताल लाया गया,जहां प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर किया गया, जहां उनकी मौत हो गई.

14 जनवरी : रिमांड होम में चाकू घोंपकर होमगार्ड जवान की ह-त्या

छपरा शहर के भगवान बाजार थाना अंतर्गत मंडल कारा के समीप स्थित रिमांड होम (पर्यवेक्षण गृह) को ब्रेक कर बाल कैदी भागने वाले थे. उसी क्रम में बाल कैदियों ने वहां पदस्थापित जिले के कोपा थाना अंतर्गत मजलिशपुर गांव निवासी श्याम नारायण सिंह के 45 वर्षीय पुत्र चंद्र भूषण सिंह (BHG-3795) की पांच बाल कैदियों ने चाकू गोद-गोद कर उसे मौके पर ही मौत के घाट उतार दिया था. सूचना के बाद सारण एसपी डॉ गौरव मंगला, सारण प्रमंडल डीआईजी विकास कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की थी.

16 फरवरी : मढौरा-अमनौर मुख्य मार्ग पर बालू माफियाओं ने ड्यूटी पर लगे होमगार्ड जवान को ट्रक से रौंदा

मढौरा-अमनौर मुख्य मार्ग पर ड्यूटी कर रहे होमगार्ड के जवान जिले के भेल्दी थाना अंतर्गत कट्सा के गोसी छपरा गांव निवासी रामनाथ तिवारी के 52 वर्षीय पुत्र शिव नाथ तिवारी को बालू माफियाओं ने ट्रक से रौंद दिया था. जिससे उसकी मौत छपरा सदर अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में हो गई थी.

13 अप्रैल : बैंक डकैती के दौरान दो होमगार्ड जवानों की गोली मारकर ह-त्या

सारण जिले के सोनपुर थाना अंतर्गत डीआरएम कार्यालय एवं रेलवे अस्पताल के समीप स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में दो बाइक पर पहुंचे पांच अपराधियों ने डाका डाला और बैंक में ड्यूटी पर मौजूद होमगार्ड के 2 जवानों के सीने में गोली दाग दोनों को मौत के घाट उतार दिया. मृत होमगार्ड के जवानों में सोनपुर थाना में पदस्थापित होमगार्ड के जवान महेश साह (BHG- 2736) एवं रामनरेश राय (BHG- 2747) की मौत हुई है.

अपराधियों को रोकटोक करने के दौरान महेश साह की मौत जहां बैंक में ही हो गई. वहीं राम नरेश राय को स्थानीय अस्पताल से उपचार के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया, जहां उनकी मौत हुई है. बताते चलें कि बैंक में डकैती के दौरान अपराधियों ने जहां बैंक में कई राउंड गोलियां चलाई वही बैंक से बाहर निकलने पर भी लोगों की भीड़ को तितर-बितर करने के लिए फायरिंग किया और फायरिंग करते हुए भाग गए.

लेकिन भागते भागते बैंक के कैश काउंटर से ₹12 लाख रुपए लूटकर ले गये. जिसके बाद रात्रि में शाहिद दोनों होमगार्ड के जवानों का पार्थिव शरीर पुलिस लाइन लाया गया जहां सारण एसपी डॉ गौरव मंगला के द्वारा दोनों जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *