स्काउट गाइड के प्रथम सोपान परीक्षण शिविर का उच्च विद्यालय गौरा में शुरू हुआ शुभारंभ

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – सारण जिला स्काउट गाइड के मुख्य आयुक्त के निर्देश पर प्रथम सोपान परीक्षण शिविर का आयोजन मढ़ौरा प्रखंड के गौरा स्थित डॉ रामबिहारी सिंह उच्च विद्यालय विशुनुपुरा परिसर में किया गया. यह शिविर अगले छः दिनों तक चलेगा. जिला मुख्य आयुक्त सारण के द्वारा शिविर प्रधान के रूप रामबिहारी सिंह उच्च विद्यालय के स्काउट मास्टर अवधेश प्रसाद एवं गाइड में शिविर प्रधान के रूप में एडवांस गाइड कैप्टन रितिका सिंह को नियुक्त किया गया है.

 

वही स्काउट में शिविर सहायक के रूप में स्काउट मास्टर प्रणव, चंदन कुमार और विकास कुमार, आशुतोष, रजनीश को नियुक्त किया गया है. शिविर का उद्घाटन विद्यालय के प्राचार्य पंचदेव गिरि और शिविर प्रधान अवधेश प्रसाद के द्वारा संयुक्त रूप से ध्वजारोहण करके किया. उद्घाटन समारोह में विद्यालय के प्राचार्य श्री गिरि ने कहा कि आज के परिवेश में बच्चों में स्काउटिंग गाइडिंग की शिक्षा बहुत जरूरी है.

वही शिविर प्रधान अवधेश प्रसाद ने बताया कि स्काउटिंग गाइडिंग बच्चों में अनुशासन के साथ देश प्रेम की भावना का विकास कराता है. इस शिविर में डॉ रामबिहारी सिंह उच्च विद्यालय गौरा के लगभग 18 स्काउट और 30 गाइड भाग ले रहे हैं.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *