चाकूबाजी मामले में पुलिस ने तीन बदमाशों को पिस्टल के साथ दबोचा

0 minutes, 0 seconds Read

GOPALGANJ DESK –  गोपालगंज पुलिस ने आपसी विवाद में हुए चाकूबाजी मामले में जहां तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. वही पुलिस ने इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक देशी पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस, एक चाकू और एक चोरी का बाइक भी बरामद किया है. पुलिस ने यह कार्रवाई जिले के भोरे थाना के जिगना गांव के पास किया है. बता दें कि दो दिन पूर्व भोरे थाना के हरदिया गाव में दो पक्षों के बीच आपसी विवाद को लेकर चाकूबाजी हुई थी.

जिसमे सोहेल मियां और रंजय यादव गंभीर रूप से जख्मी हो गये थे. सभी घायलों को भोरे रेफरल अस्पताल से गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां चिकित्सको ने रंजय यादव की स्थिति खराब देखते हुए गोरखपुर रेफर कर दिया था. जहां रंजय यादव की स्थिति अभी भी चिंता जनक बनी हुई है. घटना के बाद भोरे पुलिस ने घायल परिजनो के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरु कर दी थी.

उस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि चाकू बाजी की घटना में शामिल तीन युवक हथियार के साथ घूम रहे हैं. इस सूचना के मिलते ही पुलिस ने बाइक का पीछा कर तीनों को जिगना से गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार अपराधियो के पास से एक देशी पिस्तौल, एक चाकू, तीन जिंदा कारतूस और एक चोरी की बाइक भी बरामद किया है. गिरफ्तार आरोपियों में दूबे जिगना गांव का मंजेश राम उर्फ कुली राम, राहुल राम और कटेया थाना के बगही गांव के आकाश यादव शामिल हैं.

इस मामले में एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि भोरे थाना के हरदिया गाव में आपसी विवाद में हुए चाकूबाजी मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. उनके पास से एक देशी पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस, एक चाकू और एक चोरी का बाइक भी बरामद किया है. गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *