छपरा में शराब कारोबारियों ने एक पुलिसकर्मी को घेरकर बेरहमी से पीटा ; छोड़कर भागे अन्य पुलिसकर्मी ; शराब के खिलाफ छापेमारी करने गई उत्पाद विभाग की टीम

0 minutes, 2 seconds Read

 

CHHAPRA DESK – सारण जिले से इस समय एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां शराब के खिलाफ छापेमारी कर कारोबारियों को पकड़ने गई पुलिस पर शराब कारोबारियों ने हमला कर दिया. इस मामले में एक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया है. मामला जिले के मशरक प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बहरौली के शेखपुरा गांव की है. जहां शराब धंधेबाजों को पकड़ उत्पाद विभाग की टीम ले जा रही थी. तभी धंधेबाजों के सहयोगियों ने उत्पाद विभाग की टीम पर हमला बोल दिया.

हालांकि घटना में उत्पाद विभाग की टीम गिरफ्तार शराब धंधेबाजों को लेकर निकलने में सफल रहीं पर एक जवान शराब धंधेबाजों की चुंगल में फस गया और उसकी जमकर पिटाई हो गई. जिसके बाद उस घायल पुलिसकर्मी को मशरक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए उसे छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है.

हालांकि उस दौरान उस पुलिसकर्मी की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. घायल जवान उत्पाद विभाग के राजीव कुमार बताये गये हैं. उन्होंने बताया कि उत्पाद विभाग की टीम मशरक थाना क्षेत्र बहरौली पंचायत के शेखपुरा गांव में छापेमारी में गयी थी. वह उत्पाद विभाग की टीम ने ड्यूटी पर हैं. वही पर दो शख्स शराब के मामले में हिरासत में लिए गए, तभी वहां महिलाओं के झुंड ने हमला किया पर टीम वहां से हिरासत में लिए गए दोनों के साथ छपरा के लिए निकल पड़ी थी.

उसी दौरान रास्ते में महाराणा प्रताप चौंक पर पीछे से आधा दर्जन बाइक पर सवार अज्ञात लोगों ने एकाएक बाइक से उनकी वाहन को आगे से घेर लिया. जैसे ही वे उतर बाइक के पास पहुंचे तो अचानक उन लोगों के द्वारा हमला कर दिया गया. वही वह हमला करने वालों से जुझने लगे तब तक टीम किसी तरफ हिरासत में लिए दोनों शख्स को लेकर आगे बढ़ गई.

वही मौके पर महाराणा प्रताप चौंक पर गस्ती के निकलें अपर थानाध्यक्ष अनुसंधान आशुतोष कुमार ने दल बल की मदद से उसकी जान बचाई और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से उनको सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया. घायल जवान ने बताया कि लोहे के रड से भी उसके उपर हमला किया गया. हालांकि घटना के बारे में स्थानीय मशरक थाना पुलिस कुछ भी बताने से परहेज़ कर रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *