ट्रक की चपेट में आने से अधेड़ व्यक्ति की मौत ; ट्रक जब्त

0 minutes, 1 second Read

GOPALGANJ DESK – गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के बलथरी गांव के पास एक ट्रक ने बाइक सवार अधेड़ को रौंद दिया. जिससे बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेने के बाद ट्रक चालक समेत दो लोगों को हिरासत में लिया. घटना के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज भेज दिया.

मिली जानकारी के अनुसार कुचायकोट थाना क्षेत्र के मठिया दयाराम गांव निवासी भागवत पांडेय उम्र लगभग (65 वर्ष) अपनी बाइक से गोपालगंज से वापस लौट रहे थे. इस क्रम में कुचायकोट थाना क्षेत्र के बलथरी गांव के पास एनएच 27 पर विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक ने उन्हें रौंद दिया. घटना के बाद बाइक सवार और बाइक दोनों ट्रक में फस कर लगभग दो सौ मीटर तक घसीटते चले गए. जिसके चलते बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

वही विपरीत दिशा से आ रही ट्रक से बार-बार होने वाली दुर्घटनाओं के चलते ग्रामीणों में आक्रोश देखा गया. इस संबंध में थानाध्यक्ष किरण शंकर का कहना था कि पुलिस ने दुर्घटना में मृत बाइक सवार के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज भेज दिया है. ट्रक को कब्जे में लेकर दो लोगों को हिरासत में लिया गया है.

थानाध्यक्ष ने कहा कि मृतक की स्वजनों के तरफ सर अभी कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. लिखित आवेदन प्राप्त होने के बाद प्राथमिकी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी. फिहलाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *