दोस्तों के साथ स्नान करने गए छात्र की डूबने से मौत

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – छपरा जिले के मशरक थाना अंतर्गत हनुमानगंज गांव स्थित पोखर में डूबने से एक छात्र की मौत हो गई. मृत छात्र की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के हनुमानगंज गांव निवासी राजकिशोर शर्मा के 18 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार शर्मा के रूप में की गई. इस सूचना के मिलने के साथ ही घर वालों में कोहराम मच गया. बताया जाता है कि वह दोस्तों के साथ गांव स्थित पोखर पर स्नान करने के लिए गया था, जहां पैर फिसलने के कारण गहरे पानी में चला गया और डूबने से उसकी मौत हो गई.

 

उस दौरान उसके साथ स्नान कर रहे लड़कों ने शोर मचाया तो वहां काफी भीड़ एकत्रित हो गई और स्थानीय गोताखोरों की मदद से जब तक उसको पोखर से बाहर निकाला गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. परिजन आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

वहीं सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया, झांसी का पोस्टमार्टम कराया गया. इस घटना के विषय में परिजनों ने बताया कि प्रिंस दोस्तों के साथ खेत की तरफ गया था, जहां, दोस्तों के साथ स्नान करने के लिए पोखर पर चला गया और पैर फिसलने के कारण गहरे पानी में चले जाने से डूबकर उसकी मौत हो गई.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *