अनियंत्रित बाइक के धक्के से साइकिल सवार युवक की मौत ; बाइक चालक भी गंभीर

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – छपरा-पटना मुख्य मार्ग पर डोरीगंज थाना अंतर्गत अनियंत्रित बाइक और साइकिल की टक्कर में दोनों चालक गंभीर रूप से घायल हो गये, जहां साइकिल सवार युवक की मौत छपरा सदर अस्पताल में उपचार के दौरान हो गई. वहीं बाइक सवार युवक को गंभीर स्थिति में रेफर किया गया है. बाइक चालक व साइकिल चालक दोनों ही डोरीगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए गए हैं.

साइकिल सवार मृत युवक की पहचान डोरीगंज थाना क्षेत्र निवासी विजय चौधरी के 18 वर्षीय पुत्र धनराज के रूप में की गई है. वहीं गंभीर रूप से घायल बाइक चालक रामेश्वर ठाकुर का 35 वर्षीय पुत्र रंजीत कुमार ठाकुर बताया गया है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि डोरीगंज थाना क्षेत्र स्थित मुख्य मार्ग पर बाइक और साइकिल की जोरदार टक्कर हो गई.

जिसमें दोनों ही चालक गंभीर रूप से घायल हो गए. जिन्हें आनन-फानन में छपरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के क्रम में साइकिल सवार धनराज की मौत हो गई. वहीं रंजीत कुमार ठाकुर का प्राथमिक उपचार किए जाने के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए पटना रेफर किया गया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *