होमगार्ड के जवान का राइफल टाउन थाना से हुआ गायब ; जांच के लिए पहुंचे एसपी

0 minutes, 2 seconds Read

 

CHHAPRA DESK- छपरा जिले से इस समय एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां एक होमगार्ड के जवान का राइफल टाउन थाना से गायब हो गया. काफी खोजबीन के बाद जब होमगार्ड के जवान का राइफल नहीं मिला तो थाना पर हड़कंप मच गया. जिसके बाद इस बात की सूचना पुलिस कप्तान डॉ गौरव मंगला को दी गई.

सूचना के बाद एसपी टाउन थाना पहुंचे जहां रात में ही मामले की तफ्तीश प्रारंभ कर दी गई है. हालांकि समाचार प्रेषक तक एसपी स्वयं मामले की जांच में जुटे हुए हैं. इस दौरान थाना पर मौजूद सभी जवानों के राइफल की भी जांच की गई. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है. लेकिन, एक बड़ा सवाल यह है कि आखिर थाने से राइफल गया कहां? फिलहाल यह तो जांच का विषय है.

क्या कहते एसपी

इस मामले में पूछे जाने पर एसपी डॉ गौरव मंगला ने बताया कि टाउन थाना से एक जवान के एक राइफल की मीसिंग हुई है. फिलहाल जांच जारी है. जांच के बाद ही किसी नतीजे तक पहुंचा जा सकता है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *