छपरा-मुजफ्फरपुर मार्ग पर दो ट्रकों की भीषण टक्कर में दोनों ट्रकों के उड़े परखच्चे ; एक खलासी की मौत

0 minutes, 3 seconds Read

 

CHHAPRA DESK – छपरा-मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग पर गड़खा थाना अंतर्गत फुर्सतपुर गांव के समीप दो ट्रकों की आमने-सामने की भीषण टक्कर में जहां दोनों ट्रकों के परखच्चे उड़ गये, वहीं एक खलासी की मौत मौके पर हो गई. जबकि दोनों ट्रक चालक घायल अवस्था में फरार हो गये. मृत खलासी की पहचान जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र के अजमेरगंज गांव निवासी दिलीप महतो के 23 वर्षीय पुत्र नीरज महतो के रूप में की गई.

इस दुर्घटना के बाद सड़क पर थोड़ी देर के लिए जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई. वहीं सूचना मिलते ही मृत युवक के घरवालों में कोहराम मच गया और वे भागे भागे घटनास्थल पहुंचे, जहां मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पंचनामा कराए जाने की प्रक्रिया की जा रही है. इस दौरान मृत युवक के परिजनों ने बताया कि वह ट्रक पर खलासीगिरी का काम करता था.

गड़खा थाना अंतर्गत फुर्सतपुर गांव के समीप मुख्य मार्ग पर दो ट्रकों की भीषण टक्कर में उसकी मौत हुई है. बताते चलें कि उक्त दुर्घटना में जहां एक ट्रक क्षतिग्रस्त होते हुए सड़क किनारे पलट गया. वहीं दूसरे ट्रक के परखच्चे उड़ गए. मौके पर पहुंची पुलिस सड़क से क्षतिग्रस्त ट्रकों के पार्ट्स हटाकर यातायात बहाल कर जांच में जुटी है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *