22 मार्च बिहार दिवस के अवसर पर होगा भव्य आयोजन : डीएम

0 minutes, 3 seconds Read

CHHAPRA DESK – 22 मार्च बिहार दिवस के शुभ अवसर पर जिला प्रशासन सारण के द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन विभिन्न स्थलों पर किया जाएगा. बिहार दिवस के अवसर पर भव्य आयोजन हेतु समाहरणालय सभागार में आयोजित समीक्षात्मक बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी सारण राजेश मीणा के द्वारा बिहार दिवस आयोजन समिति के सदस्यों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया.

बैठक में जिलाधिकारी महोदय के द्वारा बिहार दिवस के अवसर पर जिलास्तर अनुमंडल स्तर, प्रखंड स्तर एवं विद्यालय स्तर पर प्रभात फेरी एवं प्रातः काल में छात्र-छात्राओं का मैराथन कार्यक्रम कराने का निर्देश दिया गया. बैठक में बताया गया कि सभी सरकारी भवनों को नीले रंग की रोशनी से सजाया जाएगा. विद्यालयों में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। राजकीय कन्या उच्च विद्यालय के प्रागंण में भव्य विकास मेला का आयोजन किया जाएगा.

मेला में विभिन्न विभागों द्वारा आकर्षक स्टॉल लगाकर अपने-अपने विभागों के महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी दी जाएगी. बैठक में मेला को आकर्षक रूप देने के लिए विस्तृत चर्चा की गई. आगंतुकों के लिए विभिन्न व्यजनों के स्टॉल को भी लगवाने का निर्देश दिया गया. जीविका, शिक्षा, कृषि, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, जिला बाल विकास परियोजना कार्यालय, स्वास्थ्य, उत्पाद विभाग के साथ अन्य विभाग के द्वारा आकर्षक स्टॉल लगाया जाएगा.


बिहार दिवस के अवसर पर संध्या में 06:00 बजे से 08:00 बजे तक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन प्रेक्षागृह-सह-आर्ट गैलरी में किया जाएगा. बिहार दिवस के अवसर पर भूमिहीनों को बासगीत पर्चा का वितरण किया जाएगा. इसके लिए अधिक से अधिक संख्या में भूमिहीनों को बासगीत पर्चा वितरण करने हेतु आवश्यक तैयारी करने का निर्देश जिला पदाधिकारी महोदय के द्वारा दिया गया.


बैठक में बिहार दिवस आयोजन समिति के अध्यक्ष-सह-उप विकास आयुक्त अमित कुमार, अपर समाहर्ता डॉ गगन, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला जन-सम्पर्क पदाधिकारी, जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं अनुमंडल स्तरीय पदाधिकारीगण उपस्थित थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *