होली हुड़दंग में दो गुटों के बीच हुई जमकर चाकूबाजी में आधा दर्जन जख्मी ; तीन रेफर

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK – छपरा जिले के डोरीगंज थाना क्षेत्र में होली हुड़दंग के दौरान दो गुटों के बीच हुई चाकूबाजी में आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए. जिसमें गंभीर रूप से जख्मी तीन युवकों को बेहतर चिकित्सा के लिए रेफर किया गया है. बताया जाता है कि होली हुड़दंग के दौरान नशे में धुत युवकों के बीच विवाद हुआ और देखते ही देखते दो गुटों के बीच जमकर मारपीट के बाद चाकूबाजी होने लगी.

इस दौरान चाकू लगने से डोरीगंज थाना क्षेत्र के लोदीपुर चिरांद गांव निवासी दीपक के 25 वर्षीय पुत्र उमेश कुमार, माधव राय के 26 वर्षीय पुत्र रामनाथ कुमार, परमहंस सिंह के 40 वर्षीय पुत्र अखिलेश सिंह गंभीर रूप से जख्मी हुए. वहीं अन्य जख्मी में 50 वर्षीय विशेश्वर कुमार सिंह, प्रिया कुमारी विशाल कुमार एवं गोलू कुमार सहित अन्य शामिल है.

गंभीर रूप से जख्मी सभी लोगों को छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चाकू लगने से गंभीर रूप से जख्मी तीनों को बेहतर चिकित्सा के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया है. वही सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी की प्रक्रिया चल रही थी.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *