मोबाइल दुकान से 23 लाख का मोबाइल सहित 25 लाख की चोरी ; सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई शातिर चोर की तस्वीर

0 minutes, 2 seconds Read

CHHAPRA DESK – छपरा शहर स्थित एक मोबाइल दुकान का शटर काटकर चोरों ने बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया है. जिसके बाद रात्रि पुलिस गस्ती की पोल खुल गई है. घटना छपरा शहर के नगर थाना अंतर्गत सलेमपुर मोहल्ला की है, जहां लक्ष्मी कम्युनिकेशन दुकान का शटर गैस कटर से काटने के बाद चोरों ने ₹25 लाख मूल्य की चोरी की घटना को अंजाम दिया है. चोरों की यह करतूत सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है.

सीसीटीवी कैमरे में स्पष्ट दिख रहा है कि एक चोर मास्क लगाकर दुकान के अंदर प्रवेश करता है और दुकान के अंदर रखे सभी मोबाइल सेट को एक थैले में भरता जाता है, जिसके बाद चोरी की घटना को अंजाम देकर आसानी से निकल जाता है. बता दें कि लक्ष्मी कम्युनिकेशन घरेलू दुकान है. जिसमें मंटू प्रसाद का पूरा परिवार प्रथम माले पर रहता है.

आज सुबह वह जैसे ही घर से अपने दुकान में पहुंचे तो देखा कि घर के अंदर से दुकान का रास्ता बंद है. जिसके बाद वह दूसरे रास्ते से बाहर पहुंचे और दुकान का शटर खोलकर देखा तो उनके होश उड़ गए. दुकान के शटर को गैस कटर से काट दिया गया था. जिसके बाद उनके द्वारा इस बात की सूचना नगर थाना को दी गई. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन प्रारंभ की है.

इस मामले में लक्ष्मी कम्युनिकेशन संचालक मंटू प्रसाद के द्वारा पुलिस को सूचना दिए जाने के बाद प्राथमिकी के लिए आवेदन भी नगर थाने में दिया गया है. नगर थाना को दिये गये आवेदन में उनके द्वारा बताया गया है कि विभिन्न कंपनियों के 70 एंड्रॉयड सेट मोबाइल की चोरी हुई है. वहीं दुकान में उनके द्वारा ₹223000 भी रखे गए थे जिसे चोरों ने चुरा लिया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *