दबंगों ने धारदार हथियार एवं रॉड से पूरे परिवार पर किया जानलेवा हमला ; आधा दर्जन जख्मी

0 minutes, 3 seconds Read

CHHAPRA DESK – छपरा शहर के भगवान बाजार थाना अंतर्गत नई बाजार मोहल्ले में दबंगों ने धारदार हथियार एवं रॉड से हमला कर एक परिवार के लड़कियों एवं महिला समेत आधा दर्जन लोगों को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. जिसके बाद सभी जख्मी को छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है.

जख्मी में भगवान बाजार थाना क्षेत्र के नई बाजार मोहल्ला निवासी राजेश राम, उनकी 48 वर्षीय पत्नी रेखा देवी, 20 वर्षीय पुत्री संध्या कुमारी, 17 वर्षीय पुत्री प्रतिमा कुमारी, 26 वर्षीय पुत्र रविंद्र कुमार राम एवं 21 वर्षीय रोहित कुमार राम शामिल हैं. घटना के संबंध में जख्मी राजेश ने बताया कि इससे पहले भी उनके ऊपर दो-तीन बार उन लोगों के द्वारा हमला किया गया है. उनके द्वारा कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करने के कारण उनका मन बढ़ गया है और उन लोगों ने आज उनकी पुत्री सहित उनके ऊपर चाकू से हमला किया है.

इस मामले में उनके बयान पर भगवान बाजार थाना में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया गया. जिसमें नई बाजार मोहल्ला निवासी विनोद राम उर्फ सुरेश, राजा बाबू राम, मुकेश कुमार राम एवं राजन कुमार राम को नामजद किया गया है. वही प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *