भीषण सड़क हादसे में चार व्यक्ति की मौत ; तिलक समारोह से लौटने के दौरान हुआ हादसा

0 minutes, 0 seconds Read

GOPALGANJ DESK – गोपालगंज जिले के श्रीपुर ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत मिश्र बतराहा में भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई. घटना घटना बीती देर रात्रि की बताई गई है. सभी लोग तिलक समारोह से घर लौट रहे थे. इस हादसे में 2 लोग गंभीर रूप से घायल भी बताए जा रहे हैं. घटना फुलवरिया प्रखंड के श्रीपुर ओपी के मिश्र बतराहा गांव की है. बताया जा रहा है कि तिलक समारोह से गुरुवार की रात 10 बजे लौट रहा पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर दो साइकिल सवार लोगों पर पलट गया.

जिससे साइकिल सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि पिकअप पलट जाने से उसपर सवार दो लोगों की भी मौत हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार मीरगंज थाना क्षेत्र के कालोपट्टी गांव से रमेश पांडेय की बेटी का तिलक गुरुवार को उत्तर प्रदेश में गया था. रात में ही तिलक समारोह से पिकअप वाहन लौट रहा था.

मिश्र बतराहा गांव के पास पहुंचते ही चालक अनियंत्रित हो गया और पिकअप वाहन पलट गया. हादसा होने के बाद लोगों की भीड़ जुट गयी और इसकी जानकारी पुलिस को दी गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया है. वहीं घटना के बाद मृतक के परिजनों में चित्कार मचा हुआ है.

साभार : आलोक कुमार

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *