छपरा जंक्शन के उत्तरी द्वार के निर्माण कार्य में तेजी लाने एवं स्टेशन पर सुविधाओं का वाराणसी मंडल रेल प्रबंधक ने किया निरीक्षण

0 minutes, 2 seconds Read

CHHAPRA DESK – वाराणसी मंडल रेल प्रबंधक विनीत कुमार श्रीवास्तव ने आज रेल परिचालन में संरक्षा, यात्रियों की सुरक्षा एवं स्टेशन पुनर्विकास कार्य योजना के अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों के साथ यात्री सुविधाओं में उन्नयन हेतु इस रेल खण्ड पर चल रहे विकास कार्यो हेतु औड़िहार – छपरा रेल खण्ड का विण्डो ट्रेलिंग संरक्षा निरीक्षण किया. उस दौरान उन्होंने छपरा जं स्टेशन की पुनर्विकास कार्य योजनाओं की रूप रेखा देखी और कार्य योजना के क्रियान्वयन पर संबंधित अधिकारियों से विमर्श किया.

उस दौरान उन्होंने छपरा सेकेण्ड इन्ट्री के कार्य मे तेजी लाने का निर्देश दिया. उन्होंने छपरा स्टेशन का निरीक्षण कर स्टेशन पैनल, स्टेशन भवन, प्लेटफॉर्म, पैदल उपरिगामी पुल, फूड एवं वेंडिंग स्टाल, प्रतीक्षालय, सर्कुलेटिंग एरिया, प्रवेश एवं निकास मार्ग तथा यात्री सुख सुविधाओं का संज्ञान लिया. वहीं संरक्षा से जुड़े उपकरणों एवं विफलता पंजिकाओं आदि का निरीक्षण किया और संरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया.

तत्पश्चात उन्होंने रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं, क्रू लॉबी तथा निर्माणधीन गार्ड/लोको रनिंग रुम का निरीक्षण किया. इसके पश्चात उन्होंने एन ई रेलवे मजदुर यूनियन छपरा की मांगों को सुना और युक्तियुक्त मांगों को अविलम्ब पूरा करने का आश्वासन दिया. इसके साथ ही प्रगतिशील यात्री सुविधा विकास कार्यो एवं स्टेशन विस्तारीकरण के कार्यों का निरीक्षण किया और संबंधित को तदनुसार निर्देश दिया.

ज्ञातव्य हो कि नए मंडल रेल प्रबंधक का यह पहला छपरा दौरा था. जिसमें उन्होंने स्टेशन के सभी विभाग प्रमुखों एवं कर्मचारियों का परिचय प्राप्त किया. निरीक्षण कार्यक्रम के अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा) राहुल श्रीवास्तव, मुख्य परियोजना प्रबंधक (गति शक्ति) कौशलेश सिंह, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर(समन्वय) राकेश रंजन, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर प्रथम ऋषि श्रीवास्तव, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (समान्य) पंकज केशवानी,

वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक अजय प्रताप सिंह, वरिष्ठ मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर रजत प्रिय, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (C&W ) अभिनव पाठक, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर(ENHM) अपूर्व, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त डॉ अभिषेक, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी समीर पॉल, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (कर्षण) आर एन सिंह, सहायक मंडल कार्मिक अधिकारी आनन्द कुमार सहित वरिष्ठ पर्वेक्षक तथा कर्मचारी उपस्थित थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *