छपरा में झोलाछाप चिकित्सक की लापरवाही से गई मरीज की जान ; शव का कराया गया पोस्टमार्टम

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK – छपरा में झोलाछाप चिकित्सक की लापरवाही से गई मरीज की जान ; शव का कराया गया पोस्टमार्टमछपरा जिले के एकमा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक निजी नर्सिंग होम में झोलाछाप चिकित्सक की लापरवाही के कारण एक मरीज की मौत हो गई. मृतक जिले के एक थाना अंतर्गत परसागढ़ चौधरी टोला निवासी प्रभु चौधरी का 38 वर्षीय पुत्र अजय कुमार चौधरी बताया गया है.

घटना के संबंध में बताया जाता है कि अजय चौधरी की तबीयत खराब थी. जिसको लेकर पड़ी है उसका उपचार कराने के लिए परिजन एक निजी चिकित्सालय में ले गए. जहां उस युवक का झोलाछाप चिकित्सक के द्वारा ऑपरेशन किया गया. उसी क्रम में लापरवाही के कारण अजय चौधरी की मौत हो गई. सूचना के बाद परिवार वालों ने कोहराम मच गया.

वही आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा करना शुरू कर दिया. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को शांत कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है. वहीं इस मामले में मृतक के परिजनों के बयान पर उपचार नर्सिंग होम संचालक एवं झोलाछाप चिकित्सक के खिलाफ प्राथमिकी के लिए एक थाने में आवेदन दिया गया है.

इस मामले में एकमा थानाध्यक्ष ने बताया कि अजय चौधरी की ऑपरेशन के क्रम में मौत हुई है. उसके परिजनों के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. विदित हो कि विगत02 फरवरी को भी गड़खा थाना क्षेत्र के अकिलपुर हसनपुरा गांव निवासी शंकर सिंह पंडित की पत्नी प्रियंका देवी के कमर में तेज दर्द था.

तेज दर्द के कारण वह गांव के झोलाछाप डॉक्टर विमल कुमार सिंह के घरेलू क्लीनिक पर दवा लेने के लिए गई थी, जहां उस झोला छाप डॉक्टर के द्वारा बताया गया कि टेबलेट लेने से नहीं इंजेक्शन लेने से जल्दी आराम हो जाएगा और उसके द्वारा महिला को इंजेक्शन लगाया गया. आश्चर्य तब हुआ जब उसके इंजेक्शन लगाए जाने के 5 मिनट बाद ही उस महिला की मौत हो गई.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *