चिकित्सक के प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन ; गरीबों के बीच किया गया कंबल का वितरण

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK – शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक फिजिशियन डॉक्टर ओपी गुप्ता के प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. चिकित्सक के आवासीय परिसर छपरा शहर के कटहरी बाग स्थित लालजी सदन में आयोजित पुण्यतिथि पर चिकित्सक डॉ ऋषभ प्रकाश, उनकी माता रंजना गुप्ता, पत्नी सुजाता प्रकाश, बहन डॉक्टर निशा प्रकाश, बहनोई रितेश सिंह, रिचिका, रिषाण सहित अन्य चिकित्सक एवं समाजसेवियों ने उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया.

उक्त अवसर पर दर्जनों गरीबों एवं रिक्शा चालकों के बीच कंबल एवं अन्न का वितरण किया गया. इस मौके पर चिकित्सक पुत्र डॉ ऋषभ प्रकाश ने बताया कि उनके पिता अपने जीवन काल में सामाजिक कार्यों में हमेशा रूचि रखते थे और गरीबों की सेवा के लिए हमेशा तैयार रहते थे. जिसको लेकर उनके द्वारा निर्णय लिया गया है कि उनके प्रत्येक पुण्यतिथि पर गरीबों के बीच अन्य एवं कंबल का वितरण किया जाता रहेगा.

श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में डॉक्टर श्याम प्रसाद, डॉक्टर के एच सिंह, डॉ डी के सिन्हा, डॉक्टर विकास सिंह, डॉ रवि रंजन, डॉ उमेश सिंह, डॉक्टर दिनेश चौहान, डॉ संदीप कुमार, डॉक्टर अभिजीत भारद्वाज, डॉक्टर अमित कुमार, डॉ आशुतोष रंजन, डॉक्टर आलोक कुमार सिन्हा, डॉ विवेक कुमार एवं अन्य शामिल रहे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *