अपहरण मामले में हरियाणा की पुलिस पहुंची छपरा ; आरोपी के घर चस्पाया इश्तेहार

0 minutes, 1 second Read

0CHHAPRA DESK – हरियाणा के सोनीपत जिले की पुलिस शनिवार को छपरा पहुंची. जहां जिले के पानापुर थाना पुलिस की मदद से थाना क्षेत्र के भोरहा गांव पहुंची. जहां स्थानीय निवासी संजय महतो के पुत्र अक्षय उर्फ गोलू के बंद घर पर इश्तेहार चस्पाया. इसके बाद इसके बाद स्थानीय लोगों में यह चर्चा का विषय बन गया.

पूछताछ के क्रम में हरियाणा पुलिस ने बताया कि अक्षय के खिलाफ उनके थाने में अपहरण का एक मामला दर्ज है. जिस मामले में वह फरार चल रहा है. जिसको लेकर उसे घर पर इश्तेहार चस्पाया गया है. अगर वह 23 फरवरी, 2023 तक हाजिर नहीं होता है तो उसके घर की कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी.

बता दें कि आरोपित के परिजन फिलहाल दिल्ली में रहते हैं, जिसके कारण उसका घर बंद रहता है. वहीं पानापुर थाना के एसआई उपेंद्र सिंह ने बताया कि सोनीपत के कुंडली थाने में अक्षय के खिलाफ एक युवती के अपहरण का मामला दर्ज है. उस मामले में वह फरार चल रहा है. जिसको लेकर हरियाणा पुलिस छपरा आई थी.

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *