ससुराल गए युवक को बदमाशों ने चाकू घोंपा ; दूसरे के झगड़े में बीच-बचाव करना पड़ा महंगा

0 minutes, 4 seconds Read

CHHAPRA DESK – छपरा शहर के मुफस्सिल थाना अंतर्गत मगाईडीह गांव में दूसरे के झगड़े में बीच-बचाव करने गए युवक को बदमाशों ने चाकू घोंप कर जख्मी कर दिया. जख्मी युवक अवतार नगर थाना क्षेत्र के महोजमपुर गांव निवासी हरजीत मांझी का 27 वर्षीय पुत्र दीपचंद कुमार बताया गया है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि वह मुफस्सिल थाना अंतर्गत मगाईडीह गांव में अपने ससुराल गया था.

जहां, गांव में कुछ यचवकों के झगड़े में उसने बीच-बचाव कर दिया. जिसके बाद एक बदमाश ने उसके पेट में चाकू रोक दिया. यह देकर उसके ससुराल वाले दौड़े-दौड़े वहां पहुंचे तब तक वह युवक भाग गया. जिसके बाद आनन-फानन में जख्मी युवक को छपरा सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है.

इस मामले में जख्मी युवक एवं उसके ससुराल वालों ने बताया कि दूसरे के झगड़े में बीच-बचाव करने के क्रम में एक बदमाश ने उसे चाकू घोंप दिया और भाग गया. समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी की चल प्रक्रिया चल रही थी.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *