बिहार राज्य स्तरीय जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता का 16 से 18 दिसंबर तक सारण में होगा आयोजन ; सारण जिला कबड्डी संघ की आम बैठक में लिया गया निर्णय

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK – बिहार राज्य स्तरीय जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन सारण जिले में 16 से 18 दिसंबर तक किया जाएगा. इस आयोजन का निर्णय सारण जिला कबड्डी संघ की बैठक में सर्व सम्मति से लिया गया. अमरेंद्र सिंह के सलेमपुर आवास पर डॉ एच के वर्मा के संरक्षण में एवं रामाकांत सोलंकी की अध्यक्षता में संपन्न इस बैठक में सारण जिला कबड्डी संघ के द्वारा यह निर्णय लिया गया कि इस प्रतियोगिता में कम से कम 25 टीमे यानि कुल 400 प्रतिभागी भाग लेंगे. साथ ही साथ बाहर से करीब 15 ऑफिशियल भी आएंगे.

इस प्रतियोगिता के उद्घाटन में पटना से किसी मंत्री को भी बुलाने की बातचीत चली. साथ ही साथ समापन समारोह में भी किसी मंत्री को बुलाया जाएगा, इस पर भी आम सहमति बनी. वित्तीय, अवासन, ट्रांसपोर्टेशन, खानपान और प्राइज, बैनर की व्यवस्था पर भी चर्चा की गई, सभी सदस्यों ने आम सहमति बनी. वहीं यह भी निर्णय लिया गया कि बाहर के जिले से आने वाले खिलाड़ियों को कोई दिकत ना हो.

बैठक में सारण जिला कबड्डी संघ के संरक्षक देव कुमार सिंह, उपाध्यक्ष अमरेंद्र सिंह, विकास कुमार सिंह, सचिव डॉ सुरेश प्रसाद सिंह, कोषाध्यक्ष सभापति बैठा, सचिव पंकज कश्यप, सूरज जी, हेमंत कुमार,हिमांशु किशोर, राकेश सिंह, श्याम कुमार एवं अन्य कई लोग उपस्थित रहे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *