करंट लगने से सेंट्रिंग मिस्त्री की मौत ; घर का था कमाऊ सदस्य

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – छपरा जिले के परसा थाना अंतर्गत भलवहिया गांव में करंट लगने से सेंट्रिंग मिस्त्री की मौत हो गई. मृतक परसा थाना क्षेत्र के गोरीगांवा निवासी स्वर्गीय साधु राम का 30 वर्षीय पुत्र राजेश राम बताया गया है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि राजेश फुलवरिया गांव में निर्माणाधीन मकान के छत पर सेंटरिंग कर रहा था. उसी बीच छत के ऊपर से गुजर रहे विद्युत तार की चपेट में आ गया.

जिसके कारण वह गिरकर अचेत हो गया और आनन-फानन में उसे प्रशासनिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना के बाद परसा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की प्रक्रिया की जा रही है.

वही सूचना के बाद परिवार वालों में कोहराम मचा हुआ है. परिवार वालों ने बताया कि राजेश घर का कमाऊ सदस्य था. उसे दो बच्ची और एक बच्चा है. तीनों की उम्र 5 वर्ष से कम है. उसके मौत की सूचना के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *