भूमि विवाद में महिला की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या ; छपरा सदर अस्पताल में हुई मौत

0 minutes, 2 seconds Read

CHHAPRA DESK – छपरा जिले के खैरा थाना क्षेत्र में भूमि विवाद को लेकर लाठी-डंडे से पीटकर एक महिला की हत्या किए जाने का मामला प्रकाश में आया है. मृत महिला जिले के खैरा थाना क्षेत्र के कोरेया गांव निवासी स्वर्गीय वैद्यनाथ महतो की पत्नी तारा देवी बताई गई है. मारपीट की घटना 3 नवंबर की रात्रि की बताई गई है.

गंभीर रूप से जख्मी महिला का उपचार छपरा सदर अस्पताल में चल रहा था, जहां आज उपचार के क्रम में उसकी मौत हुई है. सदर अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत के बाद मौजूद भगवान बाजार थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जहां मृत महिला के पुत्र भूषण कुमार ने बताया कि गांव के कुछ दबंगों के द्वारा जबरदस्ती उनके घर को कब्जा किए जाने को लेकर 2 नवंबर को उनके घर पर हमला बोला गया था और उनके साथ मारपीट के बाद घर का दीवार तोड़ दिया गया था.

वहीं अस्पताल में उपचार के बाद उनके द्वारा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई. जिसके बाद उन दबंगों ने पुनः 3 नवंबर को उनके घर पर हमला बोलकर पूरा घर तोड़ दिया. उस दौरान उनकी पिटाई से उसकी दादी तारा देवी, पिता उमाशंकर सिंह, चुन्नू कुमार सहित परिवार के अन्य लोग जख्मी हुए थे. उसके सिर में भी सात टांके लगे. सभी का उपचार छपरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा था. उपचार के क्रम में तारा देवी की मौत आज सदर अस्पताल में हो गई. जिसके बाद परिवार वालों में कोहराम मचा हुआ है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *