शोषण का शिकार हो रही नारी ने आवाज़ उठाना उठाना शुरू कर दिया है : परियोजना प्रबंधक

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – फेस ऑफ फ्यूचर इंडिया एवं सखी वन स्टॉप सेंटर सह महिला हेल्पलाइन छपरा द्वारा छपरा शहर के गुदरी राय चौक स्थित कोचिंग संस्थान में बेटियों व महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु “मिशन आदिशक्ति” का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ महिला हेल्पलाइन छपरा के परियोजना प्रबंधक मधुबाला, महिला थानाध्यक्ष हेमलता, कानूनी सलाहकार राजीव कुमार सिंह, डॉ प्रियंका शाही, फेस ऑफ फ्यूचर इंडिया के अध्यक्ष मन्टु कुमार यादव, कोचिंग सेंटर छपरा के निदेशक बंटी सिंह, अंकित सिंह, एफ एफ आई लाडली विंग की संयोजिका रचना पर्वत एवं मधु कुमारी खेलो इंडिया ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. मंच संचालन आरजे नेहा गुप्ता ने की. कार्यक्रम में संस्थान की बच्चियों को महिला सशक्तिकरण से संबंधित जैसे घरेलू हिंसा,महिला स्वास्थ्य, लैंगिक समानता, नारी शिक्षा, बाल विवाह ,महिला सुरक्षा, दहेज प्रथा ,साइबर सुरक्षा, सेनेटरी नैपकिन का उपयोग आदि पर महिला हेल्पलाइन छपरा के परियोजना प्रबंधक मधुबाला एवं टीम के सदस्यों द्वारा विस्तार से चर्चा की गई एवं उनकी समस्याओं के समाधान के लिए उपायों को बताया गया.

महिला हेल्पलाइन के परियोजना प्रबंधक मधुबाला ने महिला स्वास्थ्य एवं घरेलू हिंसा पर प्रकाश डाला व महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में क्या-क्या कार्य किए जा सकते हैं महिलाओं को कैसे सशक्त किया जा सकता है आदि विषय पर विस्तार पूर्वक बताया, मौके पर थानाध्यक्ष हेमलता ने कहा कि महिलाओं एवं बेटीयों को यदि कहीं भी किसी प्रकार की समस्या होती है तो वह तुरंत भयमुक्त होकर पुलिस थाने में या महिला हेल्पलाइन में अपनी शिकायत दर्ज कराएं, वहीं कानूनी सलाहकार राजीव कुमार सिंह ने हिंसा अधिनियम, बाल विवाह अधिनियम, पॉस्को एक्ट, एसिड अटैक एक्ट आदि के बारे में विस्तार से चर्चा की, वहीं डॉ प्रियंका शाही ने कहा कि महिलाओं के कंधों पर परिवार की बड़ी जिम्मेदारी होती है. इसके साथ ही वे समाज में भी सक्रिय भूमिका निभा रही हैं. इसलिए उनका शारीरिक रूप से मजबूत होना अति आवश्यक ह.  बेटियों को इसके लिए शुरू से ही ध्यान रखना होगा। वहीं रचना पर्वत ने कहा की लड़कियां अपनी आत्मरक्षा कैसे करें उसके बारे में बताया गया,नैपकिन के उपयोग एवं उसके फायदे के बारे में बताया गया तथा समाज में पीरियड्स से संबंधित लड़कियों एवं महिलाओं के मन में हुई भ्रांतियों को दूर किया गया , वहीं दहेज प्रथा, साइबर क्राइम के दुष्प्रभाव को बताया, बाल विवाह रोकने तथा नारी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए अपील की. वहीं संस्था अध्यक्ष मन्टु कुमार यादव ने कहा कि सिर्फ शहरों में ही नहीं गांव में भी आज महिलाएं सशक्त हो रही है जो बताता है कि हमारा देश बदल रहा है हम एक नए भारत की तरफ कदम बढ़ा चुके हैं. महिला शक्तीकरण का उदाहरण एसबी कोचिंग सेंटर की कई लड़कियां ने पेस की इस संस्था कि कई लड़कियां जो आज अपने घर से निकल कर पूरे देश में सफलता लहरा रही है जिसमे खुशबू, हेमा, ममता, महिमा मंजली, भारती ने भारत के सबसे बड़ी एग्जाम जेईई की परीक्षा पास कर विदेशी कंपनी में नौकरी प्राप्त की जिन्हे सम्मानित किया गया साथ ही उनके माता पिता को भी सम्मानित किया गया जो महिला सशाक्तिरण का मिसाल पेस की है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *