हरिहरनाथ क्षेत्र सोनपुर मेला का तीन दिवसीय कार्तिक पूर्णिमा महास्नान शांतिपूर्ण संपन्न : सारण डीएम

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – हरिहरनाथ क्षेत्र सोनपुर मेला का तीन दिवसीय कार्तिक पूर्णिमा महास्नान 10 नवंबर को शांतिपूर्ण संपन्न हुआ. सारण जिला पदाधिकारी राजेश मीणा एवं पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार द्वारा लगातार भ्रमणशील रहकर दंडाधिकारियों के साथ भारी संख्या में प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों, पुलिस बल के सहयोग से इसे संपन्न कराया गया. हरिहर क्षेत्र सोनपुर में 06 नवंबर को मेला का उद्घाटन किया गया था.

जिसके पश्चात 07 नवंबर से 10 नवंबर तक विगत 3-4 दिनों से चलने वाले कार्तिक पूर्णिमा महास्नान व बाबा हरिहर नाथ मंदिर में जलाभिषेक कार्यक्रम बिना किसी घटना/दुर्घटना के शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ. सारण डीएम एवं एसपी ने हरिहर नाथ मंदिर में जलाभिषेक कर बताया कि मेला मजं सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, बल व नागरिक संगठनों, कम्युनिटी पुलिस, स्काउट्स और गाइड्स के बच्चों के साथ-साथ स्थानीय लोगों के द्वारा काफी सराहनीय कार्य किया, जिनकी बदौलत इसे शांतिपूर्वक सम्पन्न कराया जा सका है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *