202 किलोग्राम वजन उठाकर रेलवे की महिला वेटलिफ्टर ने जीता गोल्ड मेडल

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK – पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल में कार्यरत महिला वेटलिफ्टर पूनम यादव ने गाजियाबाद में आयोजित खेलो इंडिया यूथ /जूनियर/ सीनियर महिला वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता में 76 किलोग्राम वर्ग में 202 किलोग्राम वजन उठाकर गोल्ड मेडल प्राप्त कर वाराणसी मंडल का मान बढ़ाया.

गाजियाबाद में आयोजित खेलो इंडिया यूथ /जूनियर/ सीनियर महिला वेटलिफ्टिंग चैम्पियनशिप में पूर्वोत्तर रेलवे का प्रतिनिधित्व कर रही पूनम यादव ने अपने शानदार प्रदर्शन की बदौलत स्वर्ण पदक जीत कर पूर्वोत्तर रेलवे का गौरव बढ़ाया है. ज्ञातव्य हो कि इस प्रतियोगिता में भारतीय रेलवे के विभिन्न जोनों से 100 से अधिक महिला पहलवानों ने अलग अलग भार वर्ग में प्रतिभाग किया था.

पूनम यादव की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मंडल रेल प्रबंधक रामाश्रय पाण्डेय ने बधाई दी. इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी एवं क्रीड़ा अधिकारी समीर पॉल एवं अन्य मंडलीय अधिकारियों ने भी बधाई दी है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *