काली मंदिर के 5 पिंड से मुकुट चोरी के बाद ग्रामीणों में आक्रोश ; प्रशासन से मुकुट बरामदगी की मांग

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र अंतर्गत गोढ़ना गांव के जनता मध्य विद्यालय परिसर स्थित मां काली मंदिर में रविवार को अज्ञात चोरों द्वारा चोरी करने का मामला सामने आया है. इस मामले में ग्रामीणों ने थाना पुलिस को सुचना देकर चोरों की गिरफ्तारी की मांग की है. ग्रामीणों ने बताया कि मां काली स्थान में स्थापित मां की 5 पिंडी का मुकुट चोरी कर ली गई है. चोरी की घटना से ग्रामीणों में आक्रोश हैं.

ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन के द्वारा अपराधी प्रवृत्ति के युवकों पर कार्रवाई नही करना इस घटना का मुख्य कारण है. वहीं मौके पर पंचायत समिति सदस्य धर्मेंद्र यादव ने बताया कि रविवार को मंदिर की साफ सफाई करने को जब मुख्य गेट खोल अंदर जाया गया तो पाया गया कि मां की पिंडी स्वरूप को सुंदरता देने को बना 5 मुकुट चोरी कर ली गई है. गुजराती सूचना पर ग्रामीणों में आक्रोश भर गया.

सोनौली पंचायत के संतोष परमार ने बताया कि मंदिर में चोरी की घटना धार्मिक आस्था पर चोट पहुंचाना है. उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि चोरो का पता लगा उक्त मामले में उन पर कार्रवाई की जाए. वहीं इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस छानबीन कर चोरों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *