छपरा जंक्शन पर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ एक धंधेबाज गिरफ्तार

0 minutes, 2 seconds Read

CHHAPRA DESK – पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंक्शन पर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार धंधेबाज बेगूसराय जिले के मंसूरचक थाना क्षेत्र के वार्ड नम्बर 08 महेन्दर गंज निवासी राजकुमार साह का 19 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार बताया गया है.इस संबंध में विशेष जानकारी देते हुए आरपीएफ इंस्पेक्टर मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि 15084 उत्सर्ग एक्सप्रेस के रेलवे छपरा जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या 02 पर आगमन के पश्चात निगरानी व चेकिंग के दौरान कोच संख्या S-3 से एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया है.

उसके पास से 01 बड़े काले रंग के पिठ्ठू बैग में 90 पीस 8PM whisky टेट्रा पैक 180 ML बरामद किया गया है. जिसकी कीमत 10800/- रुपये है. गस्ती टीम में उप निरीक्षक प्रमोद कुमार, सउनि विजय रंजन मिश्र, कान्स शिवप्रकाश, उप निरीक्षक संजय कुमार राय, सउनि मिथलेश शुक्ल, हेड कान्स रवि प्रकाश शुक्ल, DPC सत्येंद्र मंडल सहित अन्य जवान शामिल थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *