सारण के अनूप का बिहार क्रिकेट एसोसिएशन में हुआ चयन ; जिले के क्रिकेट प्रेमियों में खुशी की लहर ; ईडन गार्डन में होगा मैच

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले के क्रिकेटर अनूप कुमार का बिहार क्रिकेट एसोसिएशन में चयन किया गया है. उनका बिहार अंडर-19 क्रिकेट टीम में सेलेक्शन हुआ है. वह आगामी 7 अक्टूबर को कोलकाता के ईडन गार्डन में होने वाले मैच में अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगे. बता दें कि अनूप जिले के मढौरा थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव निवासी बुधेश सिंह और उषा सिन्हा के पुत्र हैं. वह ऑलराउंडर खिलाड़ी है. अनूप लेफ्ट हैंड ऑफ स्पिनर हैं. साथ ही दाहिने हाथ के अच्छे बैट्समैन भी है. उनकी इस उपलब्धि पर बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के सभी राज्य, जिला स्तर खेल पदाधिकारी एवं खेल प्रेमियों के द्वरा हर्ष व्यक्त किया गया है तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई है.

यह खेल कोलकाता के इडेन गार्डन में 7/10/22 से खेला जायेगा. अनुप कुमार इससे पहले स्कूली गेम फेडरेशन ऑफ इंडिया में बिहार को तीसरा स्थान पर लाकर जीत हासिल करा चुके है. जिसके लिए उन्हें बिहार सरकार द्वरा खेल सम्मान भी प्राप्त हुआ है. अनूप सीसीएस स्कूल से 10th, तपेशवर सिंह कालेज से इंटर पास किये है तथा रामजयपाल कालेज से बीएससी ऑनर्स कर रहे हैं. अनुप अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं गुरुजनों को देते हैं.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *