CHHAPRA DESK – सारण जिले के मशरक प्रखंड के सोनौली गांव स्थित मतदाता सूची में पाकिस्तानी मूल के एक व्यक्ति का नाम जोड़े जाने को लेकर प्रशासन हरकत में आया और इस मामले में स्थानीय बीएलओ से शो कॉज किया गया है. उक्त नाम 1947 में पाकिस्तानी नागरिकता प्राप्त कर चुके अख्तर इमाम खां का है. जो कि अब्दुल खालिद खां का पुत्र बताया गया है. इस बात की शिकायत पूर्व मुखिया प्रतिनिधि संतोष कुमार द्वारा किया गया है. जिसके बाद प्रखंड प्रशासन हरकत में आ गया. बीडीओ मशरक मो आसिफ ने बी एल ओ रजनीकांत राम से पूर्व में जॉच प्रतिवेदन मांगा है. जिसमे बताया गया है कि अख्तर इमाम के भाई अजहर इमाम ने बताया है कि अख्तर इमाम की मृत्यु एक वर्ष पूर्व दुबई में हो गई है. जबकि मतदाता सूची में नाम जोड़ने की बात प्रतिवेदन में नही है. शिकायतकर्ता के अनुसार मतदाता सूची प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र संख्या 5 के क्रमांक 187 पर अख्तर इमाम का नाम अंकित है. इस मामले में बीडीओ ने 48 घंटे में स्पष्टीकरण मांगा है कि इस व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में कब और किस परिस्थिति में बगैर जॉच पड़ताल के जोड़ा गया है. वहीं पाकिस्तानी मूल के व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में होने के खुलासे से चर्चा का बाजार गर्म है.
Similar Posts
By Hulchal News
By Hulchal News
