छपरा में एक किशोर की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या ; क्या है मामला ? जांच में जुटी पुलिस

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK – छपरा जिले के मशरक थाना क्षेत्र अंतर्गत सिकटी गांव में एक किशोर की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है उस युवक का शव स्थानीय थाना क्षेत्र के सिकटी गांव स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय के पीछे झाड़ी से बरामद किया गया है. झाड़ी में शव की सूचना मिलते ही यह बात आग की तरह पूरे गांव में फैल गई. जिसके बाद मृत किशोर की पहचान सिकटी गांव निवासी प्रमोद कुमार यादव के पुत्र रिषभ कुमार यादव के रूप में की गई.

इस घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. वहीं थाना पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच पड़ताल कर रही है. वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है. हालांकि समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी की प्रक्रिया चल रही थी.

इस मामले में पूछे जाने पर मशरक थानाध्यक्ष ने बताया कि रिषभ का शव विद्यालय के पीछे झाड़ी से बरामद किया गया है. गला रेतकर उसकी हत्या की गई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा जा रहा है. फिलहाल परिजनों के बयान के बाद ही मामला खुल कर सामने आ सकेगा.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *