छपरा में एक युवक की करंट लगने से उपचार के दौरान मौत

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – छपरा जिले के नगर थाना अंतर्गत छोटा तेलपा गोरियाकोठी मोहल्ला में बीती रात्रि करंट लगने से एक युवक अचेत हो गया, जिसकी मौत उपचार के क्रम में छपरा सदर अस्पताल में बीती देर रात ह़ गई. मृत युवक छपरा शहर के नगर थाना अंतर्गत छोटा तेलपा मोहल्ला निवासी शत्रुघ्न राय का 21 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार बताया गया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात वह घर में बिजली का कुछ कार्य कर रहा था उसी बीच उसे करंट का तेज झटका लगा और वह अचेत हो गया. जिसके बाद परिवार वालों के द्वारा आनन-फानन में उसे छपरा सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के क्रम में उसकी मौत हो गई.

चिकित्सक द्वारा उसे मृत घोषित किए जाने के बाद परिवार वालों में कोहराम मच गया. वहीं थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम छपरा सदर अस्पताल में कराने के बाद उसे परिजनों को सुपुर्द कर दिया.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *