मोहर्रम पर्व के मद्देनजर सारण पुलिस बल के द्वारा जिले में किया गया फ्लैग मार्च

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – सारण जिलान्तर्गत मोहर्रम पर्व के मद्देनजर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस बल के द्वारा फ्लैग मार्च किया गया. सारण एसपी के निर्देश पर थानाध्यक्ष सोनपुर, पहलेजा ओपी, मकेर, भेल्दी, अमनौर, नगर, भगवान बाजार, मुफ्फसिल, कोपा, रिविलगंज, माॅझी, दाउदपुर, खैरा, नगरा, मढ़ौरा, गौरा, डेरनी एवं परसा थाना तथा सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी/पुलिस उपाधीक्षक(मु)/(परि) एवं संबंधित अंचल पुलिस निरीक्षक, तथा अन्य पुलिस पदाधिकारी, सारण द्वारा सभी संवेदनशील स्थलों/मिश्रित आबादी वाले टोला/मुहल्ला/गांव में फ्लैग मार्च (Flag March) किया गया.

इस दौरान सारण पुलिस के तरफ से जिलावासियों को शांतिपूर्ण सद्भावनापूर्वक मोहर्रम पर्व मनाये जाने का संदेश दिया गया. सारण पुलिस के तरफ से जिलावासियों से अपील की है कि मोहर्रम पर्व-2022 को शांतिपूर्ण, आपसी भाईचारे एवं सद्भावनापूर्ण माहौल में सम्पन्न करें. उन्होंने कहा कि मोहर्रम पर्व के दौरान जिले में सभी चौक चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती की जाएगी. वहीं उपद्रवियों पर भी पुलिस की नजर रहेगी.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *