शौच करने गए युवक की गंडक नदी में डूबने से मौत

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले के मकेर थाना क्षेत्र के हैजलपुर गांव में एक युवक की गंडक नदी में डूबने से मौत हो गई. मृत युवक मकेर थाना क्षेत्र के हैजलपुर गांव निवासी कन्हैया साह का 22 वर्षीय पुत्र सुरेंद्र साह बताया जाता है. युवक की मौत की खबर मिलते ही पिता कन्हैया साह, माता सिगासन देवी, भाई मनोज साह, अशोक साह, सुरेश साह, बहन बबी कुमारी का रो रो कर हाल बेहाल हझ गया.

परिजनों के चीख पुकार से महौल गमहीन हो गया. मृत युवक चार भाइयों में सबसे छोटा था. घटना के संबंध में पिता ने बताया कि वह शौच करने के लिए गंडक बांध के तरफ गया गया. जहां शौच करने के दौरान बांध से पैर फिसल गया. जिससे गंडक नदी में ज्यादा पानी होने के कारण डूब गया. डूबने की सूचना मिलते ही घटना स्थल पहुंच शव का खोजबीन किया गया. जहां गंडक नदी से शव को बरामद किया गया.

मौत की खबर मिलते ही पुलिस ने घटना स्थल पहुंच घटना की जनकारी लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया. घटना की सूचना मिलते ही मुखिया अनिल सिंह, विनय सिंह, अजय राय, शनि सिंह, बैजनाथ साह, योगेंद्र सिंह ने परिजनों से मुलकात कर घटना की जनकारी लिया और परिजनों को सांत्वना दिया. वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छपरा सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *