छपरा में भैंस चराने गए ग्रामीण की गोली मारकर हत्या ; बाइक सवार अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले के रसूलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत झुखुड़िया माई स्थान के समीप भैंस चरा रहे एक ग्रामीण को एक बाइक पर सवार दो अपराधियों ने दिनदहाड़े गोली मार दी. जिसके बाद उस ग्रामीण की मौत उपचार के दौरान हो गई. बताया गया है कि वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी अपनी बाइक से सिवान जिले के चैनपुर की तरफ फरार हो गए.

वारदात की जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे रसूलपुर थानाध्यक्ष रामचंद्र तिवारी ने सशस्त्र बलों व ग्रामीणों के सहयोग से गंभीर रूप से जख्मी व्यक्ति को उपचार हेतु एकमा स्थित एक निजी अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया जहां से गंभीर रुप से जख्मी ग्रामीण को बेहतर चिकित्सा हेतु छपरा सदर अस्पताल भेजा गया, लेकिन सदर अस्पताल पहुंचने से क्रम में उसकी मौत हो गई. जिसके बाद मृतक की शिनाख्त रसूलपुर थाने के असहनी गांव निवासी सरिखा यादव के 48 वर्षीय पुत्र लोरिक यादव के रुप में की गई. पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देने के बाद शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया है. उधर ग्रामीण की मौत के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई.


पुलिस के अनुसार घटना स्थल रसूलपुर थाना क्षेत्र में रसूलपुर-चैनपुर सड़क पर स्थित झुखुड़िया माई स्थान से लगभग 100 मीटर पश्चिम तरफ की बताई गई है. घटना को लेकर विवाद के कारणों की जानकारी अभी नहीं मिल सकी है. हालांकि सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक लोरिक यादव के परिवार द्वारा सूद पर रुपए कर्ज के रुप में दिया जाता रहा है. बताया गया है कि किसी बात को लेकर एक दिन पूर्व कुछ लोगों से विवाद हुआ था. वारदात की तहकीकात में उक्त विवाद को लेकर भी देखा जा सकता है. बताया जाता है कि मृतक की एक पुत्री की शादी अभी होने वाली थी.


एसडीपीओ सदर ने दिए जरूरी निर्देश

वहीं सूचना पाकर सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एमपी सिंह ने एकमा अंचल पुलिस निरीक्षक बालेश्वर राय के अलावा एकमा व रसूलपुर थाना पुलिस के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर जरूरी जानकारी जुटाने में लग गये. उन्होंने मृतक के परिजनों और आसपास के लोगों से भी पूछताछ किया. इस अवसर पर रसूलपुर पुलिस को अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक निर्देश दिए. वहीं मामले में पुलिस तहकीकात और प्रभावी कार्रवाई में जुट गई है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *