छपरा गंगा नदी तट बालू मिट्टी भंसने से मुजफ्फरपुर के दो मजदूर की मौत

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले के अवतार नगर थाना अंतर्गत नदी तट पर बालू भंसने से 2 मजदूर अचानक नदी में जा गिरे और उनके उपर अरार गिरने से दोनो दब गये. जिसके बाद घाट पर मौजूद नाविकों के द्वारा दोनों को आनन-फानन में बालू हटाकर नदी से निकाला गया और दिघवारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई.

जिसके बाद दोनों मजदूरों की पहचान मुजफ्फरपुर के सतरा जिले के बाजी बुजुर्ग गांव निवासी मनोज मुखिया के पुत्र कुंदन कुमार एवं योगेंद्र मुखिया के पुत्र धीरज कुमार के रूप में की गई. जिसके बाद इस बात की सूचना उनके घर वालों को दी गई. वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है.

हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि दोनों बालू घाट पर बाल उतार रहे थे. जिसके कारण बालू भंसने से अचानक वह बालू में जमकर नदी में चले गये. जिसके कारण उनकी मौत हुई है. वहीं इस मामले में अवतार नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों युवक खाली नाव से छपरा आए थे और अवतार नगर थाना क्षेत्र घाट पर नाव से उतरकर एक दुकान पर चाय पीने के बाद नदी घाट पर ही टीले पर बैठे हुए थे.

अचानक बालू मिट्टी का अरार गिरने के कारण दोनों नदी में चले गये और उनके ऊपर काफी मात्रा में बालू मिट्टी गिरने से दोनों उसी में दब गए. जिसके बाद आनन-फानन में दोनों को दिघवारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हुई है. वहीं पंचनामा की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है. जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा जाएगा.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *