सरयू नदी में स्नान करने गए वृद्ध की डूबने से मौत

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK – छपरा जिले के रिविलगंज थाना अंतर्गत दिलियारहीमपुर स्थित सरयू नदी में स्नान करने गए एक वृद्ध की डूबने से मौत हो गई. जिसके बाद स्थानीय लोगों और गोताखोरों की मदद से काफी मशक्कत के बाद शव को नदी से निकाला गया. जिसके बाद मृत वृद्ध की पहचान जिले के भगवान बाजार थाना अंतर्गत अजायबगंज मोहल्ला निवासी स्वर्गीय विश्वनाथ राय के 60 वर्षीय पुत्र कृष्णा राय के रूप में की गई.

वहीं सूचना के बाद परिवार वालों में कोहराम मच गया.  बताया जाता है कि कृष्णा राय नदी में स्नान कर रहे थे. तभी गहरे पानी में चले गए और देखते ही देखते डूब गए. काफी मशक्कत के बाद लोगों ने कृष्णा राय के शव को नदी से बाहर निकाला.

वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *