मोदी सरकार के 8 सालों के शासन काल में महिलाओं के सशक्तिकरण को मिला बढ़ावा : डॉक्टर संजय जायसवाल

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – मोदी सरकार के 8 सालों के शासन काल में सेवा सुशासन एवं गरीब कल्याण अभियान के तहत महिला उद्यमी, जनप्रतिनिधि एवं प्रधानमंत्री योजनाओं से लाभान्वित महिलाओं को सम्मानित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासनकाल में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिला है. आज हमारे देश में मातृशक्ति बढ़-चढ़कर हर क्षेत्रों में आगे बढ़ रही है और उसी का परिणाम है कि देश विश्व में एक महाशक्ति के रूप में उभर रहा है. महिलाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने महिलाओं और माताओं तथा बहनों को साधुवाद दिया तथा छपरा जिला महिला मोर्चा की अध्यक्ष अनु सिंह को इतने भव्य आयोजन के लिए धन्यवाद एवं बधाई दिया. महिलाओं को संबोधित करते हुए महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने कहा कि भाजपा सदैव मातृशक्ति का सम्मान करती है. देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं के विकास एवं सशक्तिकरण के लिए वचनबद्ध है. उनके शासनकाल में महिलाओं का हर क्षेत्रों में पूर्ण विकास हुआ उन्होंने महिलाओं के हितों के लिए तीन तलाक जैसे गंभीर मुद्दों को बंद करने का कार्य किया. भारत में महिलाएं और स्वतंत्र और निर्भय होकर कार्य करती है, क्योंकि महीलाओं को विश्वास है देश में नरेंद्र मोदी की सरकार है. जो महिलाओं के विकास के लिए प्रतिबद्ध है. पार्टी के मुख्य सचेतक एवं तरैया विधायक जनक सिंह ने कहा कि भाजपा में महिलाओं का हमेशा ही मान सम्मान बढ़ाने का काम किया. अमनौर के विधायक कृष्ण कुमार मंटू ने कहा की मोदी सरकार की ही देन है कि आज राजनीति एवं उद्योग के क्षेत्र में महीलाओं आगे बढ़ रही है. गरखा पूर्व विधायक ज्ञानचंद मांझी ने कहा कि कि आज मोदी सरकार में दलित पिछड़े महिलाओं का भी पूर्ण विकास हुआ और इस सरकार में गरीब महिलाओं पर विशेष ध्यान दिया है. जिला अध्यक्ष रामदयाल शर्मा ने कहा की महिलाएं भी हर क्षेत्र में उद्योग हो या राजनीति आगे बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही है. यह मातृशक्ति के सशक्तिकरण की ही निशानी है. अध्यक्षता महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष अनू सिंह ने किया. मंच का संचालन जिला उपाध्यक्ष पूजा शर्मा ने किया.

इस कार्यक्रम में छपरा विधायक डॉक्टर सीएन गुप्ता, महिला मोर्चा महामंत्री नेहा यादव, सुषमा सोनी, सुनीता यादव, सरिता यादव, महिला मोर्चा के नगर अध्यक्ष ममता मिश्रा, एवं भारतीय जनता पार्टी के जिला के अध्यक्ष राम दयाल शर्मा ,पूर्व अध्यक्ष गोपालगंज के प्रभारी अशोक कुमार सिंह ,बंशीधर तिवारी, वेद प्रकाश उपाध्याय, भाजपा नेत्री राखी गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष कार्यक्रम संयोजक बृजमोहन सिंह, महामंत्री शांतनु कुमार रामा शंकर मिश्र शांडिल्य, जिला प्रवक्ता एवं कार्यक्रम प्रभारी विवेक कुमार सिंह, भाजपा युवा नेता श्याम बिहारी अग्रवाल, जिला मंत्री सत्यानंद सिंह बलवंत सिंह , तारा देवी, बबलू मिश्रा ,वाणिज्य प्रकोष्ठ के संयोजक हेम नारायण सिंह, उपाध्यक्ष संजय सिंह , अमरजीत सिंह, तथा बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *